spot_img

New Delhi:कोरोना: एम्स में सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए मास्क लगाना हुआ अनिवार्य

New Delhi

नई दिल्ली: (New Delhi) कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को लेकर अस्पताल प्रशासन भी सतर्कता बरत रहे हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने अपने सभी स्टाफ के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक एम्स के सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। एम्स के कई स्टॉफ के कोरोना संक्रमित (corona infected) होने के बाद नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

नए दिशा-निर्देश के अनुसार अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, कार्यस्थल को साफ रखना, हैंड हाइजीन के साथ कैंटीन में ज्यादा भीड़ न करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। भीड़ से बचने की भी सलाह दी गई है।

Explore our articles