spot_img

New Delhi : नई संसद का निर्माण स्वतंत्र भारत की यात्रा में मील का पत्थर : जेपी नड्डा

नई दिल्ली: (New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने नई संसद को स्वतंत्र भारत की यात्रा में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह देश की संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है।भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि नया संसद भवन स्वतंत्र भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह संसद भवन केवल एक वास्तुशिल्प उपकरण नहीं है, बल्कि यह वास्तव में भारत की जीवंत संस्कृति और विरासत की भावना का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि यह भारत के लोगों के लिए एक सम्मान है, जिन्होंने लोकतंत्र के मूल्य को लगातार बनाए रखा है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमारे देशवासियों के संकल्प का प्रतिनिधित्व करता है।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles