spot_img

New Delhi: विज्ञान भवन में आज मनाया जाएगा संविधान दिवस, उपराष्ट्रपति धनखड़ होंगे मुख्य अतिथि

नई दिल्ली:(New Delhi) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन (Vigyan Bhawan of National Capital Delhi) में आज (रविवार) संविधान दिवस मनाया जाएगा। भारतीय कानून संस्थान के सहयोग से कानून और न्याय मंत्रालय के तत्वावधान में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे।

वर्ष 1949 में इसी तारीख को भारत की जनता ने संविधान अपनाया था। इस वर्ष समारोह के हिस्से के रूप में एक संगोष्ठी होगी। इसके पांच तकनीकी सत्र होंगे। सामान्य तौर पर, संविधान को नियमों और उप नियमों का एक ऐसा लिखित दस्तावेज कहा जाता है, जिसके आधार पर किसी देश की सरकार काम करती है।

भारतीय संविधान की प्रस्तावना को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। भारतीय संविधान की प्रस्तावना यह कहती है कि संविधान की शक्ति सीधे तौर पर जनता में निहित है। साथ ही भारतीय संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है। यह तत्वों और मूल भावना के नजरिये से अद्वितीय है।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles