spot_img

New Delhi : कांग्रेस नेताओं ने संतोख चौधरी के निधन पर शोक जताया

नयी दिल्ली: (New Delhi) कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान पार्टी नेता एवं सांसद संतोख सिंह चौधरी (leader and MP Santokh Singh Choudhary) के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।पार्टी ने दिवंगत नेता के सम्मान में यात्रा 24 घंटे के लिए रोक दी है।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चौधरी का निधन संगठन के लिए एक बड़ा झटका है।

खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे सांसद श्री संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए एक बड़ा झटका है। मेरी संवेदनाएं दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों, मित्रों और समर्थकों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।’’चौधरी का ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे।पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बताया कि दो बार सांसद रहे चौधरी जलंधर के फिल्लौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पदयात्रा में भाग लेते समय बेहोश हो गए थे।

यात्रा में मौजूद रहे बाजवा ने बताया कि चौधरी को एम्बुलेंस के जरिए फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने शनिवार सुबह यात्रा के दौरान चौधरी के उनके साथ चलने की तस्वीरें साझा कीं।गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘श्री संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। वह जमीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मजबूत स्तंभ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया। शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।’’कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

वाद्रा ने कहा, ‘‘जलंधर से सांसद संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर मन को भारी दुख पहुंचा। संतोख सिंह जी कांग्रेस विचारधारा के लिए समर्पित नेता एवं सच्चे जनसेवक थे। उनके निधन से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को एक अपूरणीय क्षति हुई है।’’अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि चौधरी का ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से शनिवार सुबह निधन हो गया।उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles