spot_img

New Delhi : रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस (The Congress party) केंद्र सरकार द्वारा 26 दिसंबर से रेलवे यात्री किराए में की गई बढ़ोतरी (central government’s increase in railway passenger fares) की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस का आरोप है कि बजट से कुछ हफ्ते पहले किराया बढ़ाने का फैसला गलत है और इसे चुपचाप, अनाधिकृत तरीके से सर्कुलेट किया गया।

कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा (Congress media department chief Pawan Khera) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि आज सुबह सरकार की ओर से पत्रकारों को इस संबंध में एक नोट बांटा गया। बजट से पहले रेलवे का भाड़ा बढ़ाना अपने आप में गलत है और इस तरह बिना आधिकारिक घोषणा के जानकारी सर्कुलेट करना मोदी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

उल्लेखनीय है कि रेलवे ने 26 दिसंबर से यात्री किराए में मामूली बढ़ोतरी की है। नई व्यवस्था के तहत 500 किलोमीटर तक की नॉन एसी में यात्रा पर यात्रियों को 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। रेलवे का तर्क है कि पिछले 1 साल में ऑपरेशन लागत में ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते यह फैसला लिया गया।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles