spot_img

New Delhi: कांग्रेस ने की कर्नाटक के मुख्यमंत्री की घोषणा, सिद्धारमैया को मिली कमान

नई दिल्ली:(New Delhi) सिद्धारमैया को कांग्रेस (Congress to Siddaramaiah) ने कर्नाटक की कमान सौंप दी है। जबकि डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। इस बाबत कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

वेणुगोपाल ने कहा कि हमारे दोनों नेताओं सिद्धारमैया और शिवकुमार में प्रदेश को चलाने की क्षमता हैं। दोनों ने कर्नाटक चुनाव में बहुत मेहनत की है। ऐसे में पार्टी ने सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री होंगे।

इस संदर्भ में वेणुगोपाल ने आगे कहा कि डीके शिवकुमार संसदीय चुनाव के अंत तक कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि 20 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों का एक समूह भी शपथ लेगा।

Explore our articles