spot_img

New Delhi: कमर्शियल गैस सिलेंडर 72 रुपये हुआ सस्ता, नई दरें लागू

नई दिल्ली:(New Delhi) लोकसभा चुनाव के बीच जून के पहले दिन महंगाई के र्मोचे पर अच्छी खबर है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों (Public sector oil and gas marketing companies) ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 72 रुपये की कटौती की है। नई दरें आज (Saturday) से लागू हो गई हैं।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 69.50 रुपये घटकर 1676 रुपये हो गया है। कोलकाता में इसकी कीमत अब 72 रुपये घटकर 1787 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 69.50 रुपये सस्ता होकर अब 1629 रुपये में मिलेगा। वहीं, चेन्नई में इसकी कीमत 1840.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है।

चंडीगढ़ में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 1697 रुपये में मिलेगा। पटना में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 1932 रुपये हो गया है। भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1704 रुपये में मिलेगा, जबकि लखनऊ में 19 किलोग्राम का कमर्शियल गैस 2050 रुपये में मिलेगा।

यह लगातार तीसरा महीना है जब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने कटौती की है। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

New Delhi : कांग्रेस नेताओं ने बजट को बताया गरीब विरोधी और आम जनता से कटा हुआ

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 को आम जनता की समस्याओं से कटा हुआ और गरीबों के हितों की...

Explore our articles