नई दिल्ली: (New Delhi) आदित्य एल-1 के सफल प्रक्षेपण के बीच चंद्रयान-3 से भी एक अच्छी खबर है। चंद्रमा की सतह पर प्रज्ञान रोवर ने अबतक 100 मीटर की दूरी तय कर ली है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने प्रज्ञान रोवर के अबतक की चांद पर सैर का नक्शा जारी किया है।
शनिवार को इसरो ने एक्स पर जानकारी साझा करके बताया कि प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा के पर 100 मीटर से अधिक की दूरी तय की है।


