spot_img

New Delhi : चोरी किए गए लैपटॉप से मिले संकेत से 24 घंटे में पकड़ा गया सेंधमार

नई दिल्ली : (New Delhi) दक्षिण पश्चिम जिले के मुनिरका में एक घर से दो लैपटॉप चुराने वाला सेंधमार लैपटॉप में मौजूद एप्लीकेशन का इस्तेमाल करने से 24 घंटे के अंदर पकड़ा गया। पकड‍़े गए आरोपित की पहचान राजकुमार उर्फ विजय के रूप में हुई है। उसे द्वारका सेक्टर 16 बी स्थित स्टूडियो अपार्टमेंट से पकड़ा गया। बिना नंबर की बाइक तथा उसके हैंडिल पर बंधी लाल रंग की चुन्नी से आरोपित की शिनाख्त में आसानी हुई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक व चोरी का एक लैपटॉप बरामद कर लिया है।

डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने शनिवार को बताया कि मुनिरका निवासी उमेश चंद यादव ने घर से दो लैपटॉप चोरी की 13 मई को शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस टीम ने आस-पास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर जाते देखा गया। बाइक के हैंडल पर लाल रंग की चुन्नी बंधी हुई थी।

इस बीच शिकायतकर्ता ने सूचना दी कि उनके लैपटॉप में किसी व्यक्ति ने एमएस-ऑफिस सहित कुछ अन्य एप्लिकेशन का उपयोग किया है। तकनीकी जांच में लैपटॉप द्वारका सेक्टर-16 के पास होना पाया गया।

बिना नंबर की बाइक से हुई पहचान

पुलिस टीम ने करीब एक किलोमीटर के एरिया को कवर कर रेहड़ी वाले, दुकानदार तथा स्थानीय लोगों से बिना नंबर की बाइक व उसके हैंडिल पर लाल चुन्नी बंधी होने के संबंध में जानकारी हासिल की।

कड़ी मशक्कत के बाद पता लगा कि राजकुमार उर्फ विजय नामक युवक के पास ऐसी एक बाइक है। इसके बाद पुलिस ने अपार्टमेंट में छापा मारकर आरोपित को दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि एक लैपटॉप वह ऑनलाइन बेच चुका है जबकि दूसरा उसने ककरौला में एक दुकान पर बेचा है। इस खुलासे पर पुलिस ने दुकान से एचपी का लैपटॉप बरामद कर लिया।

Korba : 2100 करोड़ के कोयला घोटाले की CBI करे जांच

कोरबा : (Korba) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गैर-राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना (Chhattisgarhiya Kranti Sena) ने गुरुवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से...

Explore our articles