spot_img

New Delhi : सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत

New Delhi: Bullion Market Sees Slight Dip, Gold and Silver Prices Fall

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में आज मामूली कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,35,810 रुपये से लेकर 1,35,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,24,490 रुपये से लेकर 1,24,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोना की तरह ही चांदी के भाव में भी मामूली फिसलन आई है। भाव में गिरावट आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi bullion market) में आज चांदी 2,40,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,35,960 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,24,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,35,810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,24,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,35,860 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,24,540 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,35,810 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,24,490 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,35,810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,24,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,35,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,24,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार (Lucknow bullion market) में 24 कैरेट सोना आज 1,35,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,24,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,35,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,24,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,35,960 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,24,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार (bullion markets in Karnataka, Telangana, and Odisha) में भी आज सोने के भाव में मामूली गिरावट आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,35,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,24,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Mumbai : पीएनजीएस रेवा डायमंडकी फीकी लिस्टिंगआईपीओ के निर्धारिय मूल्य से नीचे खुला शेयर

मुंबई : (Mumbai) डायमंड ज्वेलरी निर्माण क्षेत्र की कंपनी पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी लिमिटेड (PNGS Reva Diamond Jewellery Limited, a diamond jewelry manufacturing company)...

Explore our articles