spot_img

New Delhi : सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, 900 रुपये तक सस्ता हुआ सोना

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में सोने के भाव में गिरावट का रुख लगातार बना हुआ है। सोने की कीमत में आज 880 रुपये से 900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमजोरी आई है। कीमत में आई इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,21,470 रुपये से लेकर 1,21,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,11,340 रुपये से लेकर 1,11,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,21,620 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,11,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में (Mumbai, the country’s financial capital) 24 कैरेट सोना 1,21,470 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,11,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,21,520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,11,390 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,21,470 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,11,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,21,470 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,11,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार (bullion market of Lucknow) में 24 कैरेट सोना आज 1,21,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,11,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,21,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,11,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,21,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,11,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार (bullion markets of Karnataka, Telangana and Odisha) में भी आज सोने की कीमत घटी है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,21,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,11,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Explore our articles