नयी दिल्ली:(New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज (Sunday) सुबह समस्त देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं। भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल की पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi’s) के संविधान दिवस पर विचार भी उद्धृत किए हैं।
वह इस प्रकार है-‘ हमारे अधिकार हमारे वो कर्तव्य हैं जिन्हें हम सच्ची अखंडता और समर्पण के साथ पूरा करते हैं।’ आज अमृतकाल में, जब हम आजादी के 75 वर्ष पूर्ण करके अगले 25 वर्षों की यात्रा शुरू कर रहे हैं, तो संविधान का ये मंत्र देश के लिए एक संकल्प बन रहा है।


