spot_img

New Delhi : भाजपा की दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद वापसी, रेखा गुप्ता के हाथों में बागडोर, जेड श्रेणी सुरक्षा मिली

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (भाजपा) की आज दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद वापसी हो गई। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक चुनी गईं रेखा गुप्ता (MLA Rekha Gupta) दिल्ली की बागडोर संभालने वालीं नौवीं मुख्यमंत्री बन गईं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भव्य और दिव्य समारोह में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। रेखा गुप्ता ने हिंदी में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जेड श्रेणी सुरक्षा प्रदान की गई है। उनके घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना (Delhi Lieutenant Governor VK Saxena) ने रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इन्द्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई। रेखा गुप्ता दिल्ली में मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद भाजपा की चौथी मुख्यमंत्री बनी हैं। इसके साथ ही वो वर्तमान में भाजपा शासित किसी भी राज्य में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री भी बन गई हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनके अलावा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने। दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक में 19 फरवरी को 50 वर्षीय रेखा गुप्ता को नेता चुना गया। उन्होंने इसके बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना से राज निवास में मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल कर आम आदमी पार्टी के लंबे शासन का अंत किया है। रेखा गुप्ता ने 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से पढ़ाई के दौरान ही छात्र राजनीति में कदम रखा। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़ी रही हैं।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles