spot_img

New Delhi : दिल्ली में जल संकट को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली में लोग भीषण गर्मी के बीच पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। पानी की इतनी किल्लत है कि लोग अब मारा-मारी पर उतर आए हैं। भाजपा की ओर से गुरुवार को आईटीओ स्थित शहीदी पार्क के पास केजरीवाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि अगर आम आदमी पार्टी दिल्लीवासियों को पानी मुहैया नहीं करा सकती तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस्तीफा दें।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दिल्ली सरकार यहां के बाशिंदों की जान से खिलवाड़ बंद करे। इस प्रदर्शन में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल और योगेंद्र चंदोलिया समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि कल दिल्ली महिला मोर्चा ने जल मंत्री आतिशी के सरकारी आवास के बाहर भी पानी की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया था।

Explore our articles