spot_img

New Delhi : भाजपा ने असम से राज्यसभा के लिए कणाद पुरकायस्थ को बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने असम से राज्यसभा चुनाव के लिए कणाद पुरकायस्थ को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को यह फैसला किया। असम से राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा ने एक सीट अपनी सहयोगी असम गण परिषद (Assam Gana Parishad) (AGP) को आवंटित की है। राज्यसभा की इन दो सीटों के लिए चुनाव 19 जून को होंगे, जिसके परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे। चुनाव की अधिसूचना 02 जून को जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई, जो 09 जून तक चलेगी।

भाजपा के मिशन रंजन दास और एजीपी के बीरेंद्र प्रसाद बैश्य (BJP’s Mission Ranjan Das and AGP’s Birendra Prasad Baishya) के कार्यकाल पूरा होने के कारण इन दो सीटों पर चुनाव कराए जा रहे हैं। असम में राज्यसभा की सात सीटें हैं, जिनमें से छह पर भाजपा-नीत राजग का कब्जा है, जबकि एक सीट निर्दलीय के पास है।

Explore our articles