spot_img

New Delhi : भाजपा ने किया चार राज्यों के चुनाव प्रभारियों का ऐलान, प्रह्लाद जोशी को राजस्थान की कमान

नई दिल्ली: (New Delhi) आगामी लोक सभा और विधान सभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के चुनाव प्रभारी बनाए हैं।भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रह्लाद जोशी को राजस्थान का प्रदेश चुनाव प्रभारी और नितिन पटेल और कुलदीप विश्नोई को सह- चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ओम प्रकाश माथुर को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी और डॉ. मनसुख मांडविया को सह-चुनाव प्रभारी बनाया गया है।भूपेन्द्र यादव को मध्य प्रदेश का चुनाव प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।प्रकाश जावड़ेकर तेलंगाना के प्रदेश चुनाव प्रभारी और सुनील बंसल सह-चुनाव प्रभारी होंगे।ये सभी नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी।

Mumbai : बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की दहाड़

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' (Bollywood actor Ranveer Singh and director Aditya...

Explore our articles