
नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) ने कांग्रेस की कर्नाटक सरकार पर सरकारी संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि राज्य में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। भाजपा यह सुनिश्चित करेगी कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोग सलाखों के पीछे जाएं।
भाजपा मुख्यालय में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया (party spokesperson Gaurav Bhatia) ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कर्नाटक की कांग्रेस सरकार नागरिक सुविधाओं के लिए आवंटित 24 भूखंडों को कांग्रेस पार्टी मुख्यालय के रूप में परिवर्तित कर रही है। ये 24 भूखंड कांग्रेस भवन ट्रस्ट को हस्तांतरित किए गए हैं। इनका मूल्य लगभग 50 करोड़ रुपये है। भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस इसे मात्र 2 करोड़ रुपये में हासिल कर रही है। 48 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
गौरव भाटिया ने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में हमने देखा था कि कांग्रेस ने किस तरह से सरकारी संपत्ति को अपनी व्यक्तिगत संपत्ति बना लिया। इसी तरह रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra), किसानों की जमीन हड़प कर उस पर निजी व्यवसाय करते हैं। अब अपने पद का दुरुपयोग करते हुए ‘कांग्रेस भवन’ को ट्रस्ट को दे दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक में करीब दो दर्जन सरकारी जमीनें, जिनका उपयोग कर्नाटक की जनता के लिए सिविक एमेनिटीज के रूप में होना था, इन जमीनों का उपयोग कांग्रेस भवन (Congress Bhavan) बनाने के लिए किया जा रहा है।


