spot_img

New Delhi : लोकसभा में आईपीसी, सीआरपीसी और साक्ष्य अधिनियम में बदलाव से जुड़े विधेयक पेश

नई दिल्ली: (New Delhi) केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को आईपीसी, सीआरपीसी और साक्ष्य अधिनियम में बदलाव से जुड़े तीन विधेयक लोकसभा में पेश किए।लोकसभा में दो बार स्थगित होने के बाद दोपहर 12.30 बजे गृहमंत्री की ओर से तीन विधेयक भारतीय न्याय संहिता, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता संहिता विधेयक, 2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक, 2023 पेश किये गए।

इससे पहले केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2023 तथा एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2023 पेश किया गया। वित्त मंत्री ने विपक्ष के हंगामे के बीच इन विधेयकों को पेश किया। इसके बाद कार्यवाही 12.30 बजे तक स्थगित कर दी गई। बाद में सदन ने दोनों विधेयकों को पारित कर दिया।इसके बाद सदन की कार्यवाही 1.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Explore our articles