spot_img

New Delhi: बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे एक महत्वपूर्ण संपर्क परियोजना: प्रधानमंत्री मोदी

New Delhi

नयी दिल्ली:(New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को कहा कि बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे एक महत्वपूर्ण संपर्क परियोजना है, जो कर्नाटक के विकास में योगदान देगी। इस एक्सप्रेसवे का जल्द उद्घाटन किया जाएगा।

मोदी ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का एक ट्वीट साझा करते हुए लिखा, ‘‘एक महत्वपूर्ण संपर्क परियोजना, जो कर्नाटक के विकास में योगदान देगी।’’

गडकरी ने एक्सप्रेसवे की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था, ‘‘बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का निर्माण। इसमें एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग)-275 का एक हिस्सा शामिल है, जिसके तहत चार रेल ओवरब्रिज, नौ महत्वपूर्ण पुल, 40 छोटे पुल और 89 अंडरपास व ओवरपास का भी निर्माण होगा।’’

Islamabad : पाकिस्तान में ‘ब्लास्फेमी बिजनेस’ का विस्तार, फर्जी डिजिटल सबूतों के सहारे दर्ज हो रहे मामले

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान में डिजिटल माध्यमों से कथित ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इसे...

Explore our articles