spot_img

NEW DELHI : BCCI बेचेगा WPL के टाइटल स्पॉन्सर राइट्स
5 साल के लिए होंगे नीलाम, जारी हुआ टेंडर

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला IPL के टाइटल स्पॉन्सर राइट्स बेचने के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। 2023 में पहली बार महिला IPL का आयोजन किया जाएगा। बोर्ड पहले पांच सीजन यानी 2023 से 2027 तक के स्पॉन्सर राइट्स की नीलामी करेगा।बोर्ड ने जो सूचना जारी की है उसके मुताबिक स्पॉन्सर राइट्स खरीदने की इच्छुक कंपनियों को टेंडर डॉक्यूमेंट्स खरीदने होंगे। इस डॉक्यूमेंट के लिए कंपनियों को 1 लाख रुपए की नॉन रिफंडेबल राशि देनी होगी। डॉक्यूमेंट खरीदने की आखिरी तारीख 9 फरवरी 2022 है। डॉक्यूमेंट खरीदने के बाद कंपनियों को rfp@bcci.tv पर पेमेंट डिटेल्स भेजना है।बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि टेंडर डॉक्यूमेंट खरीदने का यह मतलब नहीं है कि सिर्फ इसके आधार पर बोली में भागीदारी की इजाजत मिल जाएगी। बोर्ड पहले सभी कंपनियों की योग्यता को परखेगा और इसके बाद ही बोली में हिस्सा लेने की इजाजत होगी।

5 टीमों की नीलामी हुई
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की 5 टीमों की नीलामी भी हो गई है। बुधवार को बोर्ड ने नीलामी में सफलता हासिल करने वाली कंपनियों के नाम की घोषणा की थी। सबसे ज्यादा बोली अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के लिए लगी है। इस फ्रेंचाइजी के एवज में अडाणी ग्रुप 1289 करोड़ रुपए बोर्ड को देगा।अहमदाबाद के अलावा मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और लखनऊ की फ्रेंचाइजी पर बोली लगी है। यानी यही पांच टीमें विमेंस प्रीमियर लीग में शिरकत करेंगी।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles