spot_img

New Delhi : स्टॉक मार्केट में बालाजी फॉस्फेट्स की प्रीमियम एंट्री, 7 प्रतिशत से अधिक के फायदे में निवेशक

नई दिल्ली : (New Delhi) खाद बनाने वाली कंपनी बालाजी फॉस्फेट्स के शेयरों की आज 7.14 प्रतिशत प्रीमियम के साथ स्टॉक मार्केट में एंट्री हुई। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 70 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 75 रुपये के भाव पर हुई। लिस्टिंग के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये शेयर उछल कर 78 रुपये के भाव पर आ गया। हालांकि थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का दबाव बनने पर इसमें गिरावट आ गई। लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच दोपहर 11:30 बजे ये शेयर 75 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

बालाजी फॉस्फेट्स का 50.11 करोड़ रुपये का आईपीओ 28 फरवरी से 4 मार्च के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से एवरेज रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये ओवरऑल 1.21 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इनमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व पोर्शन 1.26 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसी तरह नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए रिजर्व पोर्शन में 1.34 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। इसके अलावा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 1.09 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 41.58 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 12.18 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बेचे गए हैं। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी कैपिटल एक्सपेंडिचर, वर्किंग कैपिटल और आम कॉर्पोरेट उद्देश्यों में करेगी।

कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें तो प्रॉस्पेक्टस में किए गए दावे के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी को 3.19 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2022-23 में बढ़कर 6.09 करोड़ के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि 2023-24 में कंपनी का शुद्ध लाभ थोड़ा गिर कर 6.04 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान कंपनी का राजस्व 10 प्रतिशत वार्षिक से अधिक की चक्रवृद्धि दर से बढ़ कर 151.68 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल से अगस्त 2024 के बीच कंपनी को 4.15 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हो चुका है। इसी तरह इस अवधि में कंपनी 54.85 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल कर चुकी है।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles