spot_img

New Delhi : वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान

नई दिल्ली : (New Delhi) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने जुलाई में होने वाली पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला के लिए 16 सदस्यीय आस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान ऑलराउंडर मिशेल मार्श को सौंपी गई है। ऑस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज दौरे पर तीन टेस्ट और पांच टी-20 मैच खेलने हैं। टी-20 श्रृंखला की शुरुआत 19 जुलाई को होगी।

टी-20 टीम में पहली बार मिशेल ओवेन और मैथ्यू कुहनेमैन (Mitchell Owen and Matthew Kuhnemann) को शामिल किया गया है। दोनों ने घरेलू एवं लीग क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। कैमरून ग्रीन और कूपर कोनोली टीम में वापस आए हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को भी टीम में शामिल किया गया है। वे पाकिस्तान के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज में नहीं खेल पाए थे। जेक फ्रेजर मैकगर्क और मार्क स्टोइनिस को टीम से बाहर कर दिया गया है।

चयन प्रमुख जॉर्ज बेली (Selection chief George Bailey) का कहना है कि यह श्रृंखला अगले वर्ष भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम चुनने के लिए महत्वपूर्ण है। बेली ने कहा कि हमारा आगामी टी20 कार्यक्रम काफी व्यस्त है। हम एक ऐसी टीम का निर्माण कर रहे हैं जो हमें लगता है कि उपमहाद्वीप में होने वाले विश्व कप के लिए उपयुक्त होगी।

Australia’s T20 team : मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वार्शियस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, मैट कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मिच ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जम्पा

Explore our articles