spot_img

New Delhi: आतिशी ने बच्चों के अधिकारों के लिए पहला डीसीपीसीआर पुरस्कार प्रदान किया

New Delhi

नयी दिल्ली:(New Delhi) दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी (Delhi Education Minister Atishi) ने बाल अधिकार और विकास के क्षेत्र में देशभर में बदलाव लाने वालों को शनिवार को पहला ‘डीसीपीसीआर चिल्ड्रन चैंपियन’ पुरस्कार’ प्रदान किया।

दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (DCPCR) द्वारा नवगठित पुरस्कार उन व्यक्तियों, संस्थानों और बाल एजेंसी के कार्यों को मान्यता देता है, जिन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

आतिशी ने कहा, ‘‘डीसीपीसीआर चिल्ड्रन्स चैंपियन पुरस्कार के विजेता देशभर के उन असाधारण लोगों में से हैं, जिन्होंने असाधारण कार्य किया, संघर्ष किया और इस व्यवस्था में कई चुनौतियों का सामना किया और वे बच्चों के जीवन में बदलाव लाने के लिए दृढ़ थे।’’

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles