spot_img

New Delhi : वजीराबाद बैराज का आतिशी ने किया निरीक्षण, यमुना का जलस्तर और घटा

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली सरकार में जलमंत्री आतिशी (Atishi, Water Minister in Delhi Government) ने शुक्रवार को वजीराबाद बैराज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 2 जून के 671.3 फीट की तुलना में 7 जून को यहां जल स्तर घटकर 669.7 फीट रह गया है।

जल मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली के लोगों के पानी की समस्या के समाधान को लेकर लगातार सुनवाई हो रही है। कोर्ट ने अपर यमुना बोर्ड की बैठक के आदेश दिए और सोमवार को दोबारा सुनवाई होगी। इसी के साथ उन्होंने हरियाणा सरकार पर भी साजिश रचने का भी आरोप लगाया। आतिशी ने आरोप लगाया कि दो जून को जब से पानी का ये मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा है, तभी से हरियाणा सरकार ने दिल्ली की ओर यमुना में पानी छोड़ना कम कर दिया है। नतीजतन यहां जल स्तर लगातार घटता जा रहा है।

जलमंत्री ने आगे कहा कि दिल्ली पानी की सप्लाई के लिए यमुना नदी पर निर्भर है। यमुना नदी में वही पानी आता है जो हरियाणा से छोड़ा जाता है। यमुना में आने वाला पानी वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को मिलता है। जब पानी की सप्लाई ही कम हो जाएगी और वॉटर ट्रीटमेंट प्लाट में पानी ही कम जाएगा तो सप्लाई पर इस असर पड़ना लाजिमी है। इससे दिल्ली की जनता को परेशानी होगी।

Explore our articles