spot_img

New Delhi : सोनिया विहार पुश्ते पर करीब छह किलोमीटर का एलिवेटेड रोड बनाने की घोषणा

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब वर्मा (Pravesh Sahib Verma) ने शुक्रवार को सोनिया विहार पुश्ता पर एलिवेटेड रोड बनाने की घोषणा की है। एलिवेटेड रोड नानकसर गुरुद्वारा से शनि मंदिर (यूपी बॉर्डर) तक बनेगी। उन्होंने बताया कि करीब छह किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड पर शुरुआती अनुमान के मुताबिक करीब 500 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

मंत्री प्रवेश वर्मा ने पत्रकारों को संबोधित हुए कहा कि सोनिया विहार पुश्ते के किनारे बड़ी संख्या में पेड़ हैं, इसलिए हमने सावधानी से आगे बढ़ने का फैसला किया है। गुरुवार को ही हमने मुख्यमंत्री से बात की थी और उन्होंने भी अपनी मंजूरी दे दी है। यह सड़क करीब छह किलोमीटर लंबी होगी और इसके दोनों तरफ खंभे लगाए जाएंगे। शुरुआती अनुमान के मुताबिक इसकी लागत करीब 500 करोड़ रुपये है।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए प्रारंभिक मंजूरी मिल गई है। अब बाढ़ विभाग की भूमिका इसे पीडब्ल्यूडी को सौंपने की है। हम एनओसी लेंगे और फिर पीडब्ल्यूडी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगा। इसके बाद एलिवेटेड रोड का काम शुरू हो जाएगा।

दिल्ली के कला एवं संस्कृति मंत्री और स्थानीय विधायक कपिल मिश्रा (MLA Kapil Mishra) ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारी दिल्ली सरकार बहुत तेजी से काम कर रही है। एलिवेटेड रोड बनाने से करावल नगर और सोनिया विहार के लोगों को जाम से निजात मिलेगी।

Explore our articles