नई दिल्ली : (New Delhi) देश के सीमेंट क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में अडाणी समूह के अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड निदेशक मंडल (Board of Directors of Ambuja Cements Limited of the Adani Group) ने एसीसी लिमिटेड और ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड के विलय की दो अलग-अलग योजनाओं को मंजूरी दे दी है।
अडाणी समूह के अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड के गैर-कार्यकारी निदेशक करण अडाणी ने (Karan Adani, Non-Executive Director of Ambuja Cements Limited of the Adani Group) मंगलवार को कहा, “यह एकीकरण विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी, एकीकृत सीमेंट और निर्माण सामग्री संगठन बनाने की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम है। अंबुजा सीमेंट्स, एसीसी और ओरिएंट सीमेंट को एक एकल कॉर्पोरेट संरचना के तहत लाकर हम परिचालन उत्कृष्टता को बढ़ाने, विकास में तेजी लाने और दीर्घकालिक मूल्य प्रदान करने की अपनी क्षमता को मजबूत कर रहे हैं।
करण अडाणी ने इस विलय से होने वाले फायदे बताते हुए कहा कि यह विलय भविष्य के विकास का समर्थन करने के लिए एक मजबूत और ऋण-मुक्त बैलेंस शीट तैयार करेगा।” उन्होंने बताया कि यह विलय अडाणी समूह के सीमेंट बिजनेस के लिए एक बड़ा (major step forward for the Adani Group’s cement business) कदम है, जिससे बड़े पैमाने, बेहतर एफिशिएंसी और मजबूत फाइनेंशियल ताकत वाली एक इंटीग्रेटेड और मजबूत कंपनी बनेगी।
उन्होंने कहा कि विलय से विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स में सुधार होगा, जिससे लाभप्रदता बढ़ेगी और शेयरधारकों को बेहतर रिटर्न मिलेगा। यह संरचनात्मक दोहराव को खत्म करेगा, प्रशासनिक लागत कम करेगा और निर्णय लेने की प्रक्रिया को तेज़ बनाएगा। एसीसी, ओरिएंट, पेन्ना और सांघी अब अंबुजा सीमेंट्स का अभिन्न अंग होंगे। यह पहल अंबुजा सीमेंट्स की उत्पादन क्षमता को वित्त वर्ष 2028 तक 107 एमटीपीए से बढ़ाकर 155 एमटीपीए करने की रणनीतिक योजना के अनुरूप है।
उन्होंने कहा कि यह विलय भारत में सीमेंट क्षेत्र की एक दिग्गज कंपनी तैयार करेगा। विलय से विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में सुधार, कॉर्पोरेट संरचना को सुव्यवस्थित करने, बैलेंस शीट (logistics networks, streamlining the corporate structure, strengthening the balance sheet, and efficient capital allocation for growth) को मजबूत करने और विकास के लिए कुशल पूंजी आवंटन के माध्यम से परिचालन लाभ प्राप्त होंगे।
इस विलय से नेटवर्क, ब्रांडिंग और बिक्री प्रचार संबंधी खर्चों में कमी आएगी। इससे लागत कम करने और मार्जिन में कम से कम 100 रुपये प्रति मीट्रिक टन (पीएमटी) सुधार करने में मदद मिलेगी। एसीसी के प्रत्येक 100 इक्विटी शेयरों (फेस वैल्यू 10 रुपये) के बदले, अंबुजा पात्र शेयरधारकों को 328 इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू 2 रुपये) जारी करेगी। ओरिएंट सीमेंट के प्रत्येक 100 इक्विटी शेयरों (फेस वैल्यू 1 रुपये) के बदले, अंबुजा सीमेंट्स पात्र शेयरधारकों को 33 इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू 2 रुपये) जारी करेगी। आवश्यक मंजूरी के अधीन, यह प्रक्रिया अगले एक वर्ष में पूरी होने की उम्मीद है।


