spot_img

NEW DELHI : गणतंत्र दिवस पर अमेजन ला रही है ‘रिपब्लिक डे सेल

नई दिल्ली : कुछ ही दिनों में भारत अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मनाने वाला है. ऐसे में बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इस खास मौके पर अमेजन रिपब्लिक डे सेल लेकर आने वाली है. कंपनी ने इस सेल का ऐलान कर दिया है . अगर आप भी पहली सेल में शॉपिंग करना चाहते हैं तो 19 जनवरी से 22 जनवरी, 2023 के बीच शॉपिंग कर सकते हैं.

इस सेल में शॉपिंग करने पर आपको स्मार्टफोन जैसे OnePlus, Samsung, Realme, Xiaomi, Vivo, Oppo और आईफोन पर तगड़ी छूट मिलेगी. इस सेल में मोबाइल फोन के अलावा आपको इलेक्ट्रोनिक आइटम, कपड़े और कई अन्य आइटम्स पर तगड़ा डिस्काउंट मिलेगा. अगर आप अमेजन के प्राइम मेंबर हैं तो आपको 18 जनवरी, 2023 से ही इस सेल में शॉपिंग करने का मौका मिलेगा.
रिपब्लिक डे सेल 2023 में इन चीजों पर मिलेगा भारी डिस्काउंट
आपको बता दें कि साल 2023 की शुरुआत के बाद से ही लोग अमेजन की ‘रिपब्लिक डे’ सेल (Amazon Republic Day Sale 2023) का इंतजार कर रहे हैं. इस सेल 19 जनवरी, 2023 से शुरू होगी. इस सेल के जरिए ग्राहकों को टीवी, मोबाइल फोन, फ्रीज, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर भारी डिस्काउंट मिलेगा. कंपनी ने जानकारी दी है कि इस सेल के जरिए ग्राहकों को कई ब्लॉकबस्टर डिल्स और प्री-बुकिंग स्कीम्स का भी लाभ मिलेगा.

इस कार्ड के जरिए शॉपिंग पर मिलेगा 10 फीसदी का डिस्काउंट
अमेजन ने जानकारी दी है कि एसबीआई कार्ड यूजर्स को इस रिपब्लिक डे सेल 2023 में शॉपिंग करने पर भारी डिस्काउंट का लाभ मिलेगा. आप SBI कार्ड के जरिए 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं. यह लाभ क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजैक्शन दोनों पर ही मिलेगा. इसके साथ ही अगर आप अमेजन प्राइस मेंबर हैं तो आपको सेल का 24 घंटे एक्सेस के साथ ही 24 घंटे के भीतर डिलीवरी का भी लाभ मिलेगा. अमेजन प्राइम मेंबरशिप का लाभ उठाने के लिए आपको 179 रुपये प्रति महीने के हिसाब से शुल्क देना होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles