spot_img

New Delhi : म्यूनिख विश्व कप के पहले दिन युवा निशानेबाजों पर रहेंगी निगाहें, महिला एयर राइफल व पुरुष एयर पिस्टल स्पर्धा के होंगे फाइनल

नई दिल्ली : (New Delhi) अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खेल महासंघ (आईएसएसएफ)(International Shooting Sports Federation (ISSF)) के इस सीजन के तीसरे विश्व कप राइफल/पिस्टल चरण की शुरुआत मंगलवार, 10 जून को म्यूनिख के प्रतिष्ठित ओलंपिक शूटिंग रेंज में होगी। पहले दिन महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल और पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धाओं के फाइनल्स आयोजित किए जाएंगे, जिनमें भारत के कई युवा निशानेबाज़ अपने पहले विश्व कप की चुनौती में उतरेंगे।

भारत की ओर से महिला एयर राइफल में राष्ट्रीय चैंपियन अनन्या नायडू (national champion Ananya Naidu) पहली बार विश्व कप स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेंगी। उनके साथ आर्या बोरसे, जिन्होंने सीजन के पहले दो विश्व कप चरणों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मिश्रित टीम रजत पदक जीते हैं, इस स्पर्धा में उतरेंगी। अनुभवी एलावेनेल वलारिवन सीनियर नेतृत्व की भूमिका में रहेंगी।

पुरुष एयर पिस्टल में आदित्य मलरा और निशांत रावत (Aditya Malra and Nishant Rawat) पहली बार इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर उतरेंगे। साथ ही वरुण तोमर, जो चार बार के विश्व कप पदक विजेता हैं, अनुभव के साथ युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

राष्ट्रीय राइफल कोच दीपाली देशपांडे (National rifle coach Deepali Deshpande) ने कहा, “म्यूनिख की रेंज भारतीय निशानेबाजों के लिए जानी-पहचानी है। प्रशिक्षण के दौरान सभी निशानेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और वे पूरी तरह तैयार हैं।”

वहीं, पिस्टल कोच समरेश जंग(pistol coach Samaresh Jung) ने कहा, “खिलाड़ी फिट और मानसिक रूप से तैयार हैं। प्रतिस्पर्धा कठिन है लेकिन यदि हम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें तो निश्चित रूप से पदक की दौड़ में रहेंगे।”

कड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा(Tough international competition)

महिला एयर राइफल स्पर्धा में लगभग 150 खिलाड़ी हिस्सा लेंगी, जिनमें से 118 पदक की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। इनमें कोरिया की बान ह्यो जिन, चीन की हान जियायु, अमेरिका की एलिसन वीस, और स्विट्ज़रलैंड की ऑड्री गोगनियात जैसे दिग्गज शामिल हैं।

पुरुष एयर पिस्टल में 135 निशानेबाज़ भाग लेंगे, जिनमें 117 पदक की दौड़ में रहेंगे। इस स्पर्धा में चीन के शिए यू (ओलंपिक चैंपियन), इटली के फेडेरिको माल्डिनी और पाओलो मोना, जर्मनी के क्रिश्चियन रेट्ज़ जैसे दिग्गज शामिल हैं।

इनके अलावा, पहले दिन महिला 25 मीटर पिस्टल और पुरुष 50 मीटर राइफल 3-पोजिशन टीम स्पर्धा की शुरुआत भी होगी। इस मौके पर भारत की इन-फॉर्म तिकड़ी मनु भाकर, ईशा सिंह, और सिमरनप्रीत कौर बराड़ अच्छा स्कोर दर्ज करने का लक्ष्य रखेंगी।

इसी प्रकार, पुरुष टीम स्पर्धा में स्वप्निल कुसाले, चेन सिंह और किरण जाधव पर नजरें रहेंगी, जो अगले दिन क्वालिफिकेशन और फाइनल में हिस्सा लेंगे।

Srinagar : खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में हुए प्रदर्शनों पर लगाए गए प्रतिबंध हटे, जनजीवन सामान्य

श्रीनगर : (Srinagar) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (Iran's Supreme Leader Ayatollah Ali Khamene) की हत्या के बाद घाटी के कई हिस्सों...

Explore our articles