spot_img

New Delhi : अकाली नेता इंदर इकबाल सिंह भाजपा में हुए शामिल

New Delhi: Akali leader Inder Iqbal Singh joins BJP

नई दिल्ली : (New Delhi) शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व विधायक इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, भाजपा महासचिव तरुण चुग और भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा की उपस्थिति में वह पार्टी में शामिल हुए। उनके साथ सरदार जगजीत सिंह अटवाल और अन्य नेता भी पार्टी में शामिल हुए।पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव से पहले यह अकाली दल को बड़ा झटका माना जा रहा है। इंदर इकबाल सिंह अटवाल पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल के पुत्र हैं।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles