
नई दिल्ली : (New Delhi) टाटा की अगुवाई वाली एयरलाइन एयर इंडिया (Tata-led airline Air India) ने शनिवार को अपनी नई दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट को इजरायली हवाई क्षेत्र बंद होने की वजह से बीच रास्ते से मुंबई के लिए डायवर्ट कर दिया गया। इजरायल ने ईरान पर हमले किए हैं, जिसके बाद कुछ हवाई क्षेत्र बंद कर दिए गए हैं।
एयरलाइन ने एक बयान में कहा, “28 फरवरी को नई दिल्ली से तेल अवीव (New Delhi to Tel Aviv) के लिए संचालित फ्लाइट संख्या एआई-139 इजराइल में हवाई क्षेत्र बंद होने और यात्री एवं चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा के लिए भारत लौट रही है।”
एयर इंडिया की ये फ्लाइट नई दिल्ली से तेल अवीव को जा रही थी। एयर इंडिया ने बढ़ते क्षेत्रीय तनाव का हवाला देते हुए एक मार्च से एक हफ्ते के लिए इजराइल के लिए उड़ानें रोक दी हैं।
एयरलाइन के एक अधिकारी ने कहा कि फ्लाइट संख्या एआई-139 को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया है। कंपनी ने कहा, “हम अपने फ्लाइट संचालन के लिए सेफ्टी और सिक्योरिटी माहौल का आकलन करते रहेंगे और जरूरत के हिसाब से ऑपरेशन को पहले से एडजस्ट करेंगे।”
एयरलाइन ने इस अचानक हुई स्थिति के कारण यात्रियों को हुई परेशानी के लिए अफसोस भी जताया। कंपनी ने सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वह स्थिति का निरंतर मूल्यांकन कर रही है और आवश्यकतानुसार उड़ानें फिर से संचालित करेगी।
इस बीच इंडिगा एयरलान (IndiGo Airlines) ने एक्स पोस्ट पर कहा कि हम ईरान और उसके हवाई क्षेत्र से जुड़े रीजनल अपडेट्स पर करीब से नज़र रख रहे हैं। हमारे कस्टमर्स और चालक दल की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हमारी टीमें हालात बदलने पर कोई भी ज़रूरी बदलाव करने के लिए तैयार हैं।
एयरलान ने कहा कि कस्टमर्स को सलाह दी जाती है कि वे प्रस्थान से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें। किसी भी तरह के असर की स्थिति में, अपडेट्स रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट डिटेल्स के ज़रिए तुरंत बताए जाएंगे। हम आपको जानकारी देते रहेंगे और इस दौरान अपना पक्का सपोर्ट देने के लिए पूरी तरह कमिटेड रहेंगे।


