spot_img

New Delhi : एयर इंडिया ने अलास्का एयरलाइंस के साथ इंटरलाइन साझेदारी की

नई दिल्ली : टाटा की अगुवाई वाली एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने अलास्का एयरलाइंस के साथ द्विपक्षीय इंटरलाइन साझेदारी की है। इंटरलाइन साझेदारी के तहत किसी एक एयरलाइंस के यात्रियों को दूसरी एयरलाइंस की सेवाएं मिलती हैं।

कंपनी ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि एयर इंडिया ने अलास्का एयरलाइंस के साथ इंटरलाइन साझेदारी की है। यह साझेदारी एयर इंडिया के ग्राहकों को अलास्का एयरलाइन के नेटवर्क पर यूएसए, मैक्सिको और कनाडा के 32 गंतव्यों से न्यूयॉर्क जेएफके, नेवार्क-न्यू जर्सी, वाशिंगटन डीसी, शिकागो, सैन फ्रांसिस्को और वैंकूवर गेटवे से निर्बाध यात्रा का लाभ उठाने की अनुमति देगी।

उल्लेखनीय है कि एक इंटरलाइन साझेदारी व्यवस्था एयरलाइन द्वारा संचालित उड़ानों के लिए टिकट जारी करने और स्वीकार करने के लिए एक समझौते जैसा है। इंटरलाइन टिकट बेचते समय, ऑपरेटिंग एयरलाइंस के अपने उड़ान नंबर का उपयोग किया जाता है। इस साझेदारी के दायरे में द्विपक्षीय इंटरलाइनिंग शामिल है, जो दोनों एयरलाइनों को एक-दूसरे के नेटवर्क पर टिकट बेचने की अनुमति देती है।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles