spot_img
HomelatestNew Delhi : मतदान करने के बाद उपराष्ट्रपति ने कहा- मतदान सब...

New Delhi : मतदान करने के बाद उपराष्ट्रपति ने कहा- मतदान सब अधिकारों की जननी

नई दिल्ली : (New Delhi) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar and his wife Dr. Sudesh Dhankhar) ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के महायज्ञ में भाग लेने की अपील की। उपराष्ट्रपति ने नागरिकों से अपने मताधिकार के प्रयोग का आह्वान किया।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि मतदान महान दान है। मतदान प्रजातन्त्र की ऑक्सीजन है। प्रजातन्त्र का आधार मतदान है, मतदान सब अधिकारों की जननी है। इससे सर्वोपरि कोई अधिकार नहीं हैं। प्रजातन्त्र का महत्व तब है, जब हर व्यक्ति अपना मतदान विवेकपूर्ण तरीके से, स्वतंत्रता से देश के लिए करे इसी से प्रजातन्त्र फलता है, फूलता है, विकसित होता है। भारतवर्ष दुनिया में एक मिसाल है। सबसे पुराना लोकतंत्र, सबसे बड़ा लोकतंत्र, सबसे मजबूत लोकतंत्र है। ये बेशकीमती अधिकार भारत के हर नागरिक को मिला है।

उन्होंने कहा कि भारत जब आज़ाद हुआ तो हर व्यक्ति को जो वयस्क था, महिला हो या पुरुष, ये अधिकार दिया गया, जबकि दुनिया की बहुत बड़ी और अपने से पहले आज़ादी प्राप्त करने वाली प्रजातांत्रिक व्यवस्थाओं में ऐसा नहीं था। आज के दिन इसको मैं प्रजातान्त्रिक व्यवस्था का बहुत बड़ा उत्सव मानता हूं और जो व्यवस्था की जा रही है चुनाव आयोग के द्वारा सरलता से, सुगमता से- विश्व इसका कायल है। उन्होंने आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मत का दान करें।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर