spot_img

New Delhi : एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान ने की 17 सदस्यीय टीम की घोषणा

नई दिल्ली : (New Delhi) अफगानिस्तान ने अगले महीने से शुरु हो रहे एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए रविवार को अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान स्टार खिलाड़ी राशिद खान को सौंपी गई है।

एशिया कप (Asia Cup) के लिए घोषित 17 सदस्यीय स्क्वाड में कई अनुभवी और युवा खिलाड़ी शामिल हैं। मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई जैसे स्टार ऑलराउंडर और नूर अहमद, कप्तान राशिद खान तथा मुजीब उर रहमान की स्पिन गेंदबाजी टीम को मजबूती प्रदान करेगी। तेज गेंदबाजों में नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी और फरीद मलिक जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। टीम की बल्लेबाजी भी काफी मजबूत दिख रही है।

एशिया कप से पहले अफगानिस्तान की टीम (Afghanistan team) 29 अगस्त से शारजाह (संयुक्त अरब अमीरात) में शुरू होने वाली टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला में यूएई और पाकिस्तान के साथ खेलेगी। इसमें अफगानिस्तान द्वारा पहले घोषित 22 सदस्यीय प्रारंभिक टीम के अधिकांश खिलाड़ी शामिल होंगे।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 में अपने पहले मुकाबले में 9 सितंबर को हांगकांग, चीन (Hong Kong, China) से भिड़ेगी।

एशिया कप के लिए अफगानिस्तान टीम : राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

रिजर्व खिलाड़ी:वफीउल्लाह ताराखिल, नांग्याल खारोटे, अब्दुल्ला अहमदजई

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर (Asia Cup 2025 will start from 9 September) से होगी और फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, यूएई, ओमान और पाकिस्तान की टीमें हैं, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हांगकांग और चीन की टीम हैं।

Explore our articles