spot_img

New Delhi : एडविट ज्वेल्स ने आईपीओ के लिए सेबी के समक्ष डीआरएचपी दाखिल किया

नई दिल्‍ली : (New Delhi) जयपुर स्थित एडविट ज्वेल्स लिमिटेड ने अपने प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (initial public offering) (IPO) के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India) (SEBI) के समक्ष अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (draft red herring prospectus) (DRHP) दाखिल किया है।

पूंजी बाजार नियामक सेबी के समक्ष जमा दस्‍तावेज के मुताबिक एडविट ज्वेल्स लिमिटेड का 10 रुपये अंकित मूल्य वाला ये आईपीओ एक बुक बिल्ड इश्यू है, जिसमें 1.38 करोड़ इक्विटी शेयरों का ताजा इश्यू शामिल है। कंपनी के शेयरों को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

कंपनी के मुताबिक यह इश्यू सेबी आईसीडीआर नियमों के अनुरूप बुक-बिल्डिंग प्रक्रिया के माध्यम से जारी किया जा रहा है, जिसमें 50 फीसदी तक हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (qualified institutional buyers) (QIBs) के लिए कम से कम 15 फीसदी गैर-संस्थागत निवेशकों (non-institutional investors) (NIIs) के लिए और कम से कम 35 फीसदी हिस्सा खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (retail individual investors) (RIIs) के लिए आरक्षित है।

एडविट ज्वेल्स लिमिटेड 65 करोड़ रुपये के नए निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग कंपनी की वृद्धिशील कार्यशील पूंजी जरूरतों के वित्तपोषण, 65 करोड़ रुपये का उपयोग अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों से कंपनी के द्वारा लिए गए कुछ बकाया उधारों के पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान, पूर्व-भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। 2019 में स्थापित जयपुर स्थित एडविट ज्वेल्स लिमिटेड (Jaipur-based Advit Jewels Limited) पारंपरिक और समकालीन हस्तनिर्मित उत्तम आभूषणों की निर्माता और विक्रेता है, जो कुंदन, पोल्की, हीरे और जड़ाऊ आभूषणों में विशेषज्ञता रखती है। इसका ब्रांड नाम रामभजो है। ये कंपनी दुनियाभर के विभिन्न स्थानों से विभिन्न कला रूपों को मिलाकर प्रतिदिन नवाचार और डिज़ाइनिंग करती है।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles