spot_img

New Delhi : अडानी समूह ने दीमा हसाओ में सीमेंट संयंत्र के लिए 3000 बीघा जमीन आवंटित करने की खबरों को बताया निराधार

नई दिल्‍ली : (New Delhi) अडानी समूह ने दीमा हसाओ में सीमेंट संयंत्र के लिए 3000 बीघा जमीन आवंटित करने की खबरों को निराधार (Adani Group has termed reports of allotment of 3000 bighas of land for cement plant in Dima Hasao as baseless) बताया है। कंपनी ने एक बयान जारी कर मीडिया में चल रही इन खबरों को खारिज किया है।

अडानी समूह के प्रवक्ता ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ समाचार रिपोर्ट, सोशल मीडिया पोस्ट और अदालती सुनवाई के क्लिप प्रसारित (some news reports, social media posts and clips of court hearings) किए जा रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि असम सरकार ने दीमा हसाओ में अडानी समूह को सीमेंट संयंत्र के लिए 3000 बीघा जमीन आवंटित की है।

प्रवक्‍ता ने कहा कि हम स्पष्ट रूप से कहते हैं कि ये रिपोर्ट और संदर्भ निराधार, झूठे और भ्रामक (these reports and references are baseless, false and misleading) हैं। अडाणी का नाम महाबल सीमेंट से जोड़ना शरारतपूर्ण (Adani’s name to Mahabal Cement is mischievous) है। महाबल सीमेंट किसी भी तरह से अडानी समूह से संबंधित, स्वामित्व वाली या जुड़ी हुई नहीं है। उन्‍होंने आगे कहा कि हम मीडिया, डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म और जनता से आग्रह करते हैं कि वे ऐसे दावे करने या साझा करने से पहले तथ्यों की पुष्टि कर लें। क्‍योंकि, असत्यापित और भ्रामक सामग्री का प्रसार न केवल जनता को गलत जानकारी देता है, बल्कि अनावश्यक भ्रम भी पैदा करता है।”

उल्‍लेखनीय है कि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स और समाचार पत्र में दावा (media users and newspapers have claimed) किया गया है कि असम सरकार ने अडानी समूह को सीमेंट फैक्ट्री बनाने के लिए इतनी जमीन दी है, लेकिन अडानी समूह ने इन खबरों को एक बयान जारी कर खारिज कर दिया है।

Mumbai : ठाणे में बंद होती कंपनियों के श्रमिकों की आवाज विधानसभा में गूंजी

मुंबई : (Mumbai) ठाणे में बंद कंपनियों में काम करने वाले मज़दूर देश छोड़कर चले गए, सैकड़ों की मौत हो गई, लेकिन उनका बकाया...

Explore our articles