नई दिल्ली : (New Delhi) अभिनेता मोहनलाल को भारतीय सिनेमा में विशिष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया (Actor Mohanlal will be honored with the prestigious Dadasaheb Phalke Award) जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें 23 सितंबर को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर अभिनेता को बधाई दी (Prime Minister Narendra Modi congratulated the actor on being honored with the Dadasaheb Phalke Award) और कहा कि उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को एक्स पोस्ट में कहा कि दादा साहब फाल्के पुरस्कार चयन समिति की सिफारिश पर भारत सरकार को यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि मोहनलाल को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा।
मंत्रालय ने कहा कि मोहनलाल की उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है। महान अभिनेता, निर्देशक और निर्माता को भारतीय सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है। उनकी बेजोड़ प्रतिभा, बहुमुखी प्रतिभा और अथक परिश्रम ने भारतीय फिल्म इतिहास में एक स्वर्णिम मानक स्थापित किया है। मंत्रालय के अनुसार, अभिनेता को यह पुरस्कार 23 सितंबर को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया (the actor will be presented with the award at the 71st National Film Awards ceremony on September 23) जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मोहनलाल जी उत्कृष्टता और बहुमुखी प्रतिभा के प्रतीक हैं। दशकों के समृद्ध कार्य के साथ, वे मलयालम सिनेमा और रंगमंच के एक अग्रणी प्रकाश स्तंभ के रूप में जाने जाते हैं और केरल की संस्कृति के प्रति अत्यंत समर्पित हैं। उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी उल्लेखनीय अभिनय किया है। विभिन्न माध्यमों में उनकी सिनेमाई और नाट्य प्रतिभा वास्तव में प्रेरणादायक है। दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई। उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहें, यही कामना है।
उल्लेखनीय है कि मोहनलाल ने मलयालम, तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ में 400 से ज़्यादा फ़िल्मों में अभिनय किया है। चार दशकों से भी ज़्यादा लंबे करियर में उनकी कुछ सबसे लोकप्रिय और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फ़िल्मों में थनमथ्रा, दृश्यम, वानप्रस्थम, मुन्थिरिवल्लिकल थालिरक्कुम्बोल और पुलिमुरुगन शामिल हैं। पिछले साल, दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया (veteran actor Mithun Chakraborty was honored with the Dadasaheb Phalke Award) था।


