spot_img

New Delhi : नाबालिग लड़कियों के सामने अश्लील हरकतें करने का आरोपी गिरफ्तार

नयी दिल्ली : उत्तरी दिल्ली के बुद्ध विहार इलाके में नाबालिग लड़कियों का पीछा करने और उनके सामने अश्लील हरकतें करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना दो मार्च को हुई और आरोपी संजय (33) को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक (8 और 10 साल की उम्र की) दो नाबालिग बहनें अपने घर के बाहर खेल रही थीं, तभी आरोपी वहां पहुंचा और उनके सामने अश्लील हरकतें कीं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना के एक दिन बाद, पीड़िता की मां ने पुलिस से संपर्क किया और एक लिखित शिकायत दी। इसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 354डी (पीछा करना) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) गुरिकबाल सिंह सिद्धू ने कहा कि शनिवार को सूचना मिली थी कि संजय अपने दोस्त से मिलने रोहिणी इलाके में आने वाला है। इसके बाद जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है।

Varanasi : ईरानी नेता खामेनेई की मौत पर वाराणसी के मुस्लिम समुदाय में शोक

वाराणसी : (Varanasi) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत (death of Iran's supreme leader, Ayatollah Ali Khamenei) की खबर मिलने पर...

Explore our articles