spot_img

New Delhi : आआपा ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ को लेकर सरकार और रेलमंत्री पर किया हमला

नई दिल्ली : (New Delhi) आम आदमी पार्टी (आआपा) के नेता और सांसद संजय सिंह (leader and MP Sanjay Singh) ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ को भाजपा सरकार और रेलमंत्री पर हमला किया। उन्होंने कहा कि हर बार हादसे के बाद भाजपा सरकार लीपापोती करने में लग जाती है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर कब सरकार और रेलमंत्री की जवाबदेही तय होगी।

संजय सिंह ने कहा कि देश में जब भी ऐसी कोई घटना होती है, तो भाजपा सरकार की पहली प्रतिक्रिया घटना को दबाने की होती है। इतने सारे लोगों की जान चली गई, फिर भी मौतों की संख्या को कम करके आंक रहे हैं। महाकुंभ में भगदड़ की घटना के दौरान भी यही हुआ।

उन्होंने कहा कि शनिवार की घटना के बाद भी रेल मंत्री स्थिति को स्वीकार करने को तैयार नहीं थे। दिल्ली के उपराज्यपाल ने पहले इस घटना के बारे में एक्स पर पोस्ट किया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपने पोस्ट को एडिट कर दिया।

उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन की बदइंतजामी और निष्क्रियता की वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ। मृतकों की सही संख्या अभी तक सामने नहीं आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मृतकों की संख्या छिपाने के लिए लाशों के पास सुरक्षा कड़ी कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही या निष्क्रियता से होने वाले हादसे के बाद सबसे पहले हादसे को लेकर लीपापोती होती है। सरकार ऐसे हादसों पर लीपापोती बंद कर उनको रोकने के लिए ईमानदार से प्रयास करें।

संजय सिंह ने कहा कि मरना हमारी नियति बन गई है। कभी नोटबंदी के बाद लाइन में मरना है। कभी करोना की महामारी में मरना है। कभी ट्रेन के हादसों तो कभी सड़क हादसों में मरना है। कभी रोजगार मांगने पर तो कभी फसल का दाम मांगने पर पुलिस की लाठी से मरना है। कभी फ़्लाइओवर टूटने पर कभी पुल टूटने पर मरना है। कभी महाकुंभ के मेले में मरना है। कभी प्लेटफार्म की भगदड़ में मरना है। मरने के बाद मरने वालों का नंबर छिपाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जो वीडियो सामने आ रहे है। उनमें हजारों की भीड़ दिखाई दे रही है, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम दिखाई नहीं दे रहे हैं। आखिर रेलवे प्रशासन उस समय क्या कर रहा था ? रेलमंत्री की जवाबदेही कब तय होगी ?

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles