spot_img

New Delhi: एमसीडी सदन में हुए हंगामे को लेकर ‘आप’ और भाजपा ने पुलिस में शिकायतें दर्ज कराईं

New Delhi

नयी दिल्ली: (New Delhi) दिल्ली नगर निगम (MCD) के सदन में पार्षदों के बीच हुई हाथापाई को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों से शिकायतें मिली हैं और इनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

महापौर शैली ओबेरॉय द्वारा शुक्रवार को नगर निगम की एक प्रमुख समिति के छह सदस्यों के चुनाव में एक मत को अवैध घोषित किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) और ‘आप’ के सदस्यों के बीच जमकर हाथापाई हुई और लात-घूंसे चले।

इस दौरान पार्षद अशोक बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही 27 फरवरी तक स्थगित कर दी गई।

भाजपा और ‘आप’ दोनों ने इस घटना के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया। घटना के एक वीडियो में दोनों पार्टियों के पार्षदों को सदन के अंदर एक-दूसरे पर पानी की बोतलें और सेब फेंकते हुए देखा जा सकता है, जबकि दूसरे वीडियो में महिला पार्षद एक दूसरे को पीटती दिख रही हैं।

Tehran/Tel Aviv/Washington : होर्मुज विवाद पर भड़का युद्ध: अमेरिका-इजराइल का ईरान पर हमला, 34 की मौत

तेहरान/तेल अवीव/वाशिंगटन : (Tehran/Tel Aviv/Washington) अमेरिका-इजराइल का 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ शुरू किया गया एकीकृत सैन्य अभियान समूचे पश्चिम एशिया के संकट...

Explore our articles