
‘यस इसेंस महिला वेतन खाता’ शुरू करेगा यस बैंक
नई दिल्ली : (New Delhi) निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक Yes Bank (private sector bank Yes Bank) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) से पहले कामकाजी महिलाओं की वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक विशेष वेतन खाते की घोषणा की है। बैंक ने बताया कि यह नया खाता ‘यस इसेंस महिला वेतन खाता’ नाम (‘Yes Essence Women’s Salary Account’) से शुरू किया जाएगा।
बैंक के अनुसार यह खाता महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य सुरक्षा, जीवनशैली से जुड़ी सुविधाएं और वित्तीय प्रबंधन के बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इस पहल का लक्ष्य पेशेवर और नौकरीपेशा महिलाओं को एक समग्र बैंकिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपनी आय, बचत और भविष्य की वित्तीय योजना को अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधित कर सकें।
खाते के साथ मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं
‘यस इसेंस महिला वेतन खाता’ के तहत ग्राहकों को पहले वर्ष के लिए विशेष रूप से मुफ्त लॉकर सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा एक वर्ष के लिए पांच लाख रुपये तक का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा (additional health insurance) (टॉप-अप हेल्थ कवर) और साल में एक बार निःशुल्क वार्षिक निवारक स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार
Yes Bank का कहना है कि यह खाता विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है जो नौकरी या पेशेवर गतिविधियों के माध्यम से अपनी आय अर्जित करती हैं। बैंक के मुताबिक इस खाते के जरिए महिलाओं को सुरक्षित बैंकिंग सेवाओं के साथ वित्तीय स्थिरता और दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण में भी मदद मिलेगी।


