spot_img

New Delhi: दिल्ली बदरपुर में गोदाम में आग लगी

New Delhi

नयी दिल्ली: (New Delhi) दक्षिण-पूर्व दिल्ली के बदरपुर इलाके (Badarpur area of South-East Delhi) में एक गोदाम में आग लग गई, जिससे इमारत ढह गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि स्टैंडफोर्ड स्कूल के पास स्थित गोदाम में आग लगने की सूचना सोमवार रात 10 बजकर 50 मिनट पर मिली।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दमकल की 19 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और देर रात एक बजकर 35 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।

Explore our articles