spot_img

New Delhi: देश में कोरोना के 9,629 नए मरीज, 19 की मौत

नई दिल्ली: (New Delhi) देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 9,629 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में कोरोना वायरस (corona virus) से संक्रमित 19 मरीजों की मौत हो गई। वहीं 11,967 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक 4,43,23,045 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और रिकवरी रेट 98.67 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़े के अनुसार फिलहाल देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 61,013 हो गई है, जबकि दैनिक संक्रमण दर 5.38 प्रतिशत है।

टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 5,407 खुराक दी गई हैं। वहीं, देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1,79,031 लोगों की जांच की गई। जबकि अबतक कुल 92.58 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

Explore our articles