spot_img

New Delhi : देश में कोरोना के वेरियंट जेएन.1 के 69 मामलों की पुष्टि

नई दिल्ली : (New Delhi) देश में कोरोना (New cases of corona) के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मंगलवार को कोरोना के 4170 नए मामले आए हैं और तीन मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ केरल में 3096 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कोरोना के नए वेरियंट जेएन.1 के 69 मामलों की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 25 दिसंबर तक देश में जेएन.1 वेरिएंट के 69 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। कर्नाटक से 34 मामले, महाराष्ट्र से 9, गोवा से 14, केरल से 6, तमिलनाडु से 4 और तेलंगाना से 2 मामले सामने आ चुके हैं।

Explore our articles