spot_img

New Delhi : दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाली 386 इकाइयों को किया गया सील: सिरसा

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा (Delhi Environment Minister Manjinder Singh Sirsa) ने कहा कि प्रदूषण मुक्त दिल्ली के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Chief Minister Rekha Gupta) के नेतृत्व में सरकार काम कर रही है। सरकार ने अपने कार्यकाल में अब तक प्रदूषण फैलाने वाली 386 इकाइयों को सील किया है।

सिरसा ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में दिल्ली नगर निगम (Municipal Corporation of Delhi) (एमसीडी) के 12 जोन में निगम द्वारा कुल 5236 फैक्ट्रियों का सर्वे किया गया, जिनमें से कुल 430 इकाइयों को जल और वायु प्रदूषण फैलाने का दोषी पाया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाली 386 इकाइयों को मौके पर ही सील कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की हवा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा इसीलिए लगातार सघन निगरानी की जा रही है।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके आसपास कोई फैक्ट्री नियमों के विरुद्ध जाकर प्रदूषण फैला रही है तो ग्रीन दिल्ली ऐप पर इसकी जानकारी दें

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles