spot_img

New Delhi: अंतरराष्ट्रीय अपराध गिरोह के झांसे में फंसे 38 भारतीय म्यांमा से वापस

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
नयी दिल्ली:(New Delhi)
म्यांमा के म्यावाडी इलाके (Myawadi locality) में अंतरराष्ट्रीय अपराध गिरोह द्वारा नौकरी के झांसे में फंसे 38 भारतीयों को बृहस्पतिवार को स्वदेश भेजा गया।

पिछले महीने म्यावाडी इलाके (Myawadi area last month) में फंसे समूह में से 13 को बचाया गया था। म्यांमा और थाईलैंड में भारतीय दूतावासों के संयुक्त प्रयासों के बाद सितंबर में 32 भारतीयों को म्यावाडी से बचाया गया था।

म्यांमा में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘म्यांमा के म्यावाडी में नौकरी की पेशकश करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के झांसे में फंसे 38 लोगों को म्यांमा में भारतीय दूतावास ने स्वदेश भेज दिया है।’’दूतावास ने कहा कि वे म्यांमा के यांगून से कोलकाता के लिए रवाना हुए, जहां से वे अपने-अपने मूल स्थानों को जाएंगे।

यांगून स्थित भारतीय दूतावास ने कहा, ‘‘हम म्यांमा के अधिकारियों और अन्य द्वारा प्रदान की गई सहायता की सराहना करते हैं। हम शेष भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए अपने प्रयास जारी रखे हुए हैं। इसके साथ हम अंतरराष्ट्रीय अपराध गिरोह द्वारा नौकरी की पेशकश के झांसे में नहीं फंसने के खिलाफ लोगों को फिर से आगाह करते हैं।’’

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles