spot_img

New Delhi : 31 लोगों को मिलेंगे जीवन रक्षा पदक श्रृंखला के पुरस्कार, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

नई दिल्ली : (New Delhi) राष्ट्रपति ने 31 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार- 2023 (award of Jeevan Raksha Padak Series Award-2023) प्रदान करने की मंजूरी दी है। इनमें 03 लोगों को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 07 लोगों को उत्तम जीवन रक्षा पदक व 21 लोगों को जीवन रक्षा पदक सम्मिलित हैं। तीन व्यक्तियों को यह पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया गया है। यह जानकारी गुरुवार को गृह मंत्रालय ने दी।

इन्हें मिलेगा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक:

मास्टर एंथोनी वानमाविया (मरणोपरांत), मिज़ोरम, मेलोडी लालरेमरूती (मरणोपरांत), मिज़ोरम, सूरज आर (मरणोपरांत), केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल।

इन्हें मिलेगा उत्तम जीवन रक्षा पदक:

साहिल भीसु लाड, गोवा, काजल कुमारी, झारखण्ड, नवीन कुमार डी, तेलंगाना, विनोद कुमार, सीमा सड़क संगठन, हवलदार शेरा राम, रक्षा मंत्रालय, मुकेश कुमार, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, नरेश कुमार, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण।

इन्हें दिया जाएगा जीवन रक्षा पदक:

एम एस अनिल कुमार, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, जीतम परमेश्वर राव, आंध्र प्रदेश,समरजीत बसुमतारी, असम, सुदेश कुमार, चंडीगढ़, जस्टिन जोर्ज, केरल,विल्सन, केरल,पद्मा थिंलेस, लद्दाख, मोहम्मद अफजल, लद्दाख,आदीका राजाराम पाटील, महाराष्ट्र, प्रीयंका भारत काळे, महाराष्ट्र, सोनाली सुनील बालोडे, महाराष्ट्र, मारिया माइकल ए, तमिलनाडु, एस विजयकुमार, तमिलनाडु, नरेश जोशी, उत्तराखंड,अर्जुन मलिक, सीमा सड़क संगठन,अमित कुमार सिंह, सीमा सुरक्षा बल, शेर सिंह, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सोनू शर्मा, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल,अबदुल हमीद, रक्षा मंत्रालय,सुनील कुमार मिश्रा, रक्षा मंत्रालय,शशिकांत कुमार, रेल मंत्रालय।

उल्लेखनीय है कि जीवन रक्षा पदक श्रृंखला के पुरस्कार किसी व्यक्ति की जान बचाने में मानवीय प्रकृति के सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों, सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक, एवं जीवन रक्षा पदक, में प्रदान किया जाता है। जीवन के सभी क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों इन पुरस्कारों के पात्र हैं। ये पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किए जाते हैं।

इस पुरस्कार के अलंकरण (मेडल, केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र एवं एकमुश्त मौद्रिक भत्ता) पुरस्कार प्राप्तकर्ता को यथा समय उस केंद्रीय मंत्रालय / संगठन / राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए जाते हैं, जिससे पुरस्कार प्राप्तकर्ता संबंधित है।

Kathmandu : नेपाल में संसदीय चुनाव के मद्देनजर 27 फरवरी से 7 मार्च तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल में ५ मार्च को होने वाले संसदीय चुनाव के (parliamentary elections to be held on March 5th) मद्देनजर निर्वाचन आयोग...

Explore our articles