spot_img

New Delhi: स्कूल के 23 छात्र गैस रिसाव की चपेट में आने से बेहोश

नई दिल्ली: (New Delhi) पश्चिमी दिल्ली में नारायणा इलाके में स्थित दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक स्कूल के 23 छात्र बेहोश हो गए, जिन्हें आरएमएल व अचार्य भिक्षु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है स्कूल के पास गैस रिसाव होने के कारण सभी छात्र बेहोश हुए हैं।

दिल्ली पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह निगम प्रतिभा विद्यालय, इंद्रपुरी में कुछ बच्चों को उल्टी होने के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। मौके पर पहुंचकर जिन बच्चों की तबीयत ठीक नहीं थी, उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 23 बच्चों को अस्पताल भेजा गया है। अस्पतालों से लगातार अपडेट लिया जा रहा है और ताजा अपडेट के मुताबिक वे सभी ठीक महसूस कर रहे हैं।

प्रारंभिक जांच के अनुसार कुछ कक्षाओं में अचानक दुर्गंध भर गई, जिससे बच्चे खुद को असहज महसूस करने लगे। बच्चों ने कुछ देर पहले ही खाना खाया था। कक्षा में कुछ देर बाद दुर्गंध कम हो गई लेकिन एहतियात के तौर पर सभी कक्षाओं को खाली करवा दिया गया। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

New Delhi : आईसीसी ने मार्च के लिए सैमसन और बुमराह को ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ नामित किया

नई दिल्ली : (New Delhi) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) (ICC) ने मार्च के लिए सोमवार को महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के नामों...

Explore our articles