
नई दिल्ली : (New Delhi) सोमवार यानी 13 अप्रैल से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में मामूली हलचल रहने वाली है। इस सप्ताह सिर्फ दो कंपनियां अपने आईपीओ (Initial Public Offerings) लॉन्च कर रही हैं। इनमें से एक आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट का है, जबकि दूसरा आईपीओ एसएमई सेगमेंट का है। इसके अलावा निवेशक पहले से खुले दो आईपीओ में भी इस सप्ताह बोली लगा सकेंगे। जहां तक शेयर बाजार में नई लिस्टिंग की बात है, तो इस सप्ताह सिर्फ दो कंपनी स्टॉक मार्केट (stock market) में एंट्री करने वाली हैं। इन दोनों कंपनियां के आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। दोनों कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग एक ही दिन होने वाली है।
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 17 अप्रैल को सिटियस ट्रांसनेट इनवेस्टमेंट (Citius Transnet Investment Trust) ट्रस्ट का 1,340 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 21 अप्रैल तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ के लिए अभी प्राइस बैंड और लॉट साइज तय नहीं हो सका है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 22 अप्रैल को शेयरों का अलॉटमेंट होगा, जबकि 23 अप्रैल को अलॉटेड शेयर डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयर 24 अप्रैल को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं।
इसी तरह 17 अप्रैल को ही मेहुल टेलिकॉम का आईपीओ सब्सक्रिप्शन (April 17, the IPO of Mehul Telecom is also launching for subscription) के लिए लॉन्च हो रहा है। इस इश्यू में भी 21 अप्रैल तक बोली लगाई जा सकेगी। अभी इस आईपीओ का साइज, प्राइस बैंड और लॉट साइज तय नहीं हुआ है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 22 अप्रैल को शेयरों का अलॉटमेंट होगा, जबकि 23 अप्रैल को अलॉटेड शेयर डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयर 24 अप्रैल को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं।
इन नए आईपीओ के अलावा पिछले सप्ताह नौ अप्रैल को सब्सक्रिप्शन लिए खुले ओम पावर ट्रांसमिशन के 150.06 करोड़ रुपये के आईपीओ में कल यानी सोमवार तक बोली लगाई जा सकती है। इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए 166 रुपये से लेकर 175 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 85 शेयर का है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद अप्रैल को शेयरों का अलॉटमेंट हो सकता है, जबकि 17 अप्रैल को कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं। अभी तक इस पब्लिक इश्यू को 71 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिल चुका है।
इसी तरह पिछल सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 10 अप्रैल को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले प्रॉपशेयर सेलेस्टिया के 244.65 करोड़ रुपये के इश्यू में 16 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकता है। इस इश्यू में आवेदन करने के लिए 10 लाख रुपये से लेकर 10.50 लाख रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। आईपीओ के तहत कुल 2,330 नए शेयर जारी किए जा रहे हैं। इश्यू की क्लोजिंग के बाद 24 अप्रैल को इनकी बीएसई पर लिस्टिंग हो सकती है। अभी तक इस पब्लिक इश्यू को 47 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिल चुका है।
जहां तक शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात है, तो इस सप्ताह एक ही दिन दो कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। दोनों ही कंपनियों के आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 13 अप्रैल को एमिएक टेक्नोलॉजीज और सेफ्टी कंट्रोल्स एंड डिवाइसेज के शेयर बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होकर स्टॉक मार्केट में अपने कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। एमिएक टेक्नोलॉजीज का 31.75 करोड़ रुपये का आईपीओ 3.22 गुना सब्सक्राइब हुआ है, जबकि सेफ्टी कंट्रोल्स एंड डिवाइसेज के 48 करोड़ रुपये के आईपीओ को 1.28 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।


