
नई दिल्ली : (New Delhi) राज्य सभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन (Rajya Sabha Chairman C.P. Radhakrishnan) ने सोमवार को सदन के 19 नवनिर्वाचित सदस्यों ने संसद भवन में शपथ दिलाई। राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता शरद पवार (Nationalist Congress Party (NCP) leader Sharad Pawar), केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, भाजपा के रामराव वडकुटे, माया इवनाते, और ज्योती वाघमारे सहित अन्य नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ ली।
आज शपथ लेने वालों में महाराष्ट्र से रामदास बंदू अठावले (Ramdas Bandu Athawale), माया चिंतामन इवनाते, शरदचंद्र पवार, रामराव सखाराम वडकुटे, डॉ. ज्योति नागनाथ वाघमारे भी हैं। तमिलनाडु से क्रिस्टोफर मणिक्कम, डॉ. अंबुमणि रामदास, कॉन्स्टेंडाइन रविंद्रन, एल. के. सुधीश, डॉ. एम. थंबीदुरई, तिरुची शिवा ने शपथ ग्रहण किया। पश्चिम बंगाल से बाबुल सुप्रियो बराल, डॉ. मेनका गुरुस्वामी, राजीव कुमार, रुक्मिणी मल्लिक, बिस्वजीत सिन्हा ने शपथ ली।ओडिशा से राज्य सभा के सदस्यों के तौर पर संतृप्त मिश्रा, दिलीप कुमार रे, मनमोहन सामल ने शपथ ली ।


