spot_img

New Delhi : नीट परीक्षा को लेकर 16 छात्र-छात्राओं ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

याचिका दाखिल करके एडमिशन प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग

नई दिल्ली : नीट परीक्षा को लेकर राजस्थान के कोटा की रहने वाले 16 छात्र-छात्राओं ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इन छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करके एडमिशन प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है।

यह याचिका तन्मया शर्मा और 16 अन्य छात्र-छात्राओं ने दाखिल की है। ये सभी छात्र एलेन कोचिंग के अलग-अलग सेंटर्स में पढ़ते हैं, जिनके नीट परीक्षा में 600 से ज्यादा नंबर हैं। उनका कहना है कि पिछले साल इन्हीं नंबरों पर छात्रों को सरकारी कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई के लिए दाखिला मिल रहा था। इस बार ग्रेस मार्क्स की वजह से इन छात्रों को लगभग उन्हीं नंबरों पर किसी भी कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल पाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने 11 जून को नीट परीक्षा को निरस्त करने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए एनटीए को नोटिस जारी किया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि परीक्षा की गरिमा प्रभावित हुई है। ऐसे में एनटीए को जवाब देना होगा। कोर्ट ने फिलहाल काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

Explore our articles